तीन माह से फरार हत्या के आरोपी को धमोत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि 8 मई को प्रार्थी नारायण पुत्र बगदीराम नायक निवासी कोलवी थाना रठाजंना ने रिपोर्ट दी कि 6 मई को मेरे भाई घनश्याम के साथ किशनलाल पुत्र जगन्नाथ, गोपाल पुत्र मोहन, विनोद पुत्र कन्हैयालाल निवासी कोलवी थाना रठाजंना और मुकेश पुत्र मोहनलाल नायक निवासी चौकडी थाना हथुनिया ने मारपीट की थी, जिससे घनश्याम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुल्जिम घनश्याम के साथ किशनलाल पुत्र जगन्नाथ, गोपाल पुत्र मोहन, विनोद पुत्र कन्हैयालाल निवासी कोलवी थाना रठाजंना को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया था। मुकेश पुत्र मोहनलाल नायक निवासी चौकड़ी थाना हथुनिया घटना के बाद से 3 महीने से फरार चल रहा था।
इस पर थानाधिकारी ब्रजेश कुमार व उनकी टीम ने अभियुक्त के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम को गुरुवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की अभियुक्त अवलेश्वर फन्टा पर देखा गया है। इस पर टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ