कोरोना से 26वीं मौत, एसएसबी के 28 जवान, नर्सिंग होम की डॉक्टर, मिलिट्री हॉस्पिटल के टेक्नीशियन सहित जिले में 191 नए पॉजिटिव

जिले में बेकाबू कोरोना अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना से अलवर शहर के एक व्यक्ति की जयपुर में मौत हो गई जबकि माैजपुर के एसएसबी सेंटर के 28 जवान संक्रमित मिले। वहीं, अलावा नर्सिंग होम की डॉक्टर, मिलिट्री हॉस्पिटल के एक्सरे टेक्नीशियन, कलेक्ट्रेट का कर्मचारी, शिक्षक, पार्षद, बानसूर सीएचसी की स्टाफ नर्स सहित जिले में कुल 191 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

बुधवार को अलवर शहर में सर्वाधिक 78, लक्ष्मणगढ़ 37, किशनगढ़बास 21, भिवाड़ी 16, रैणी व बहराेड़ 8-8, खेड़ली 4, बानसूर 3, राजगढ़ 5, थानागाजी में 2, कोटकासिम, मालाखेड़ा व शाहजहांपुर में 1-1 पॉजिटिव मिले जबकि 6 संक्रमित अन्य जिलों व राज्यों के निवासी हैं। वहीं 5 लोगों की जांच रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 4771 पहुंच गया है। अब तक जिले के 26 लाेगाें की माैत काेराेना महामारी से हाे चुकी है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के शिवाजीपार्क निवासी 58 साल के व्यक्ति की कोरोना से बुधवार को जयपुर के कोविड हॉस्पिटल में मौत हो गई। इन्हें 3 अगस्त को जिला अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया था। इससे पहले इन्होंने खांसी जुकाम होने पर घर पर ही इलाज लिया था। परेशानी बढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती हुए तो जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले। संक्रमण बढ़ने के कारण इन्हें जयपुर रैफर किया था।

कलेक्ट्रेट कर्मी, शिक्षक व वार्ड पार्षद भी संक्रमित
शहर में कालाकुआं स्थित नर्सिंग होम की डॉक्टर व मिलिट्री हॉस्पिटल के एक्सरे टेक्नीशियन भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 60 फुट रोड निवासी कलेक्ट्रेट का कर्मचारी, कालाकुआं निवासी शिक्षक, लखंडा वाला कुआं का विद्युत निगम का टेक्नीशियन, सोनावा निवासी निजी अस्पतला का लैब टेक्नीशियन, केडलगंज स्थित चाहपप्पू मोहल्ला का तहसील कर्मचारी, राजाजी का बास निवासी रिटायर्ड नर्सिगकर्मी, इसी मोहल्ले का वार्ड पार्षद व मेडिकल स्टोर संचालक, ट्रांसपोर्ट नगर का नर्सिंग कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।

इसी प्रकार विकास पथ, गिर्राज दर्शन कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, गालिब सैयद मोहल्ला, स्कीम 10 बी, सुभाष नगर, कालाकुआं सेक्टर 1, 2, 3 व 5, स्कीम 2, 3 व 4, अपनाघर शालीमार, राजाजी का बास, केडलगंज में शिवपुरा, सोना विहार, फेमिली लाइन, अशोका टॉकीज, अल्कापुरी, स्टेशन रोड, बुध विहार, इंद्रा कॉलोनी, रणजीत नगर, शिव कॉलोनी, नयाबास, विवेकानंद नगर, गायत्री मंदिर रो्ड, मनुमार्ग, लादिया बाग, 60 फीट रोड, बडेरिया पाड़ी, मालन की गली, बापू बाजार, शक्ति नगर, दयानंद नगर, जाट कॉलोनी, बेड़ीवाला कुआं, भीम नगर राजभट्‌टा, मूंगस्का, शिवाजी पार्क, दाउदपुर, शिव नगर व मालवीय नगर में पॉजिटिव केस मिले हैं।

जिले में 2752 एक्टिव केस, सिर्फ 410 ही अस्पताल में भर्ती
जिले में कोरोना संक्रमण फैलने के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं अभी तक कुल 4771 में से 1994 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को जिले में 2752 एक्टिव केस रहे, जिनमें से मात्र 410 मरीजों का ही डेडिकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटरों में इलाज चल रहा है, जबकि मेडिकल टीम 2321 मरीजों का होम आइसोलशन में इलाज कर रही हैं। डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 83, डेडिकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर में 26 और कोविड केयर सेंटर में 301 मरीज भर्ती रहे, जबकि 21 मरीजों का जिले के बाहर इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
26th death from Corona, 28 personnel of SSB, doctors of nursing homes, technicians of Military Hospital, 191 new positives in the district


टिप्पणियाँ