स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदाता परिचय डायरेक्ट्री का विमोचन, 2500 रक्तदाताओं की होगी जानकारी

भविष्य में रक्त की कमी के आपदा प्रबंधन को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान द्वारा ‘‘रक्तदाता परिचय डायरेक्ट्री’’ का निर्माण किया गया है। जिसका विमोचन 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां व प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर ने युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा, प्रदेश भाजपा की नई टीम एवं प्रदेश के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया।

डायरेक्ट्री में रक्तदान शिविरों एवं 2500 रक्तदाताओं की जानकारी

कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश रक्तदान सेवा प्रभारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि जिसमें भाजयुमो द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना कालखंड के दौरान लाॅक डाउन में किए गए रक्तदान शिविरों एवं 2500 रक्तदाताओं की जानकारी भी दी गई है।

रक्तदाता डायरेक्ट्री का विमोचन करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, माधोराम चौधरी, मुकेश दाधीच, डॉ. अलका सिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, बिजेंद्र पूनियां इत्यादि मौजूद रहे। जबकि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राजेश गुर्जर, जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीक्षा खण्डेलवाल, कार्यालय मंत्री हनुमान सैनी एवं केशव शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रक्तदाता परिचय डायरेक्ट्री का विमोचन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, इस अवसर पर मौजूद युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता


टिप्पणियाँ