बारिश के बाद 2:30 घंटे शहर जाम, रेंगते रहे वाहन, नारायण सिंह सर्किल पर एक किलाेमीटर से ज्यादा की लाइन

जयपुर शहर में हुई तेज बारिश के बाद शहर में जाम की स्थिति हाे गई। सडकाें पर पानी के भराव की स्थिति हाेने से शाम काे करीब तीन घंटे तक यातायात रेंग रेंग कर चलता रहा। जवाहर लाल नेहरू मार्ग त्रिमूर्ति व नारायण सिंह सर्किल पर पानी का भराव ज्यादा हाेने से एक बारगी ताे यातायात रूक गया। बाद में करीब एक किलाेमीटर से ज्यादा की लाइन लग गई।

यही स्थिति साेढ़ाला, सीकर राेड, व परकाेटे की रही। एमआई राेड पर करीब दाे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सीकर राेड पर पानी का भराव ज्यादा हाेने से छाेटे व दुपहिया वाहनाें की लंबी कतार लग गई। पानी से निकलने के दाैरान अधिकतर दुपहिया वाहन बंद हाे गए। परकाेटे में दुकानाें में पानी भर गया।

शहर में रात तक रूक रूक कर हाे रही बारिश के कई जगह पर रात नाै बजे तक जाम की स्थिति रही। न्यू सांगानेर राेड पर पानी का भराव हाेने से यातायात कुछ देर के लिए रूका रहा। न्यूं सांगानेर राेड पर रात करीब साढ़े नाै बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।

9.6 मिमी और एक घंटे की बारिश में सड़कें बनी नदियां

सोमवार को तेज बारिश के बाद जेएलएन मार्ग त्रिमूर्ति सर्किल पर 6:00 बजे से लेकर देर रात तक लंबा जाम लगा रहा। इस जाम में मरीजों को लेकर आई कई एंबुलेंस भी कई घंटे तक फंसी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर. जलजमाव के चलते शहर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई।


टिप्पणियाँ