राम मंदिर शिलान्यास पर गुफा मंदिर में जग मगाएंगे 2100 दीपक

अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के अवसर पर बीकानेर में भी 5 अगस्त की तैयारियां बड़े ही जोरों शोरों से चल रही है। कहीं पर रंगोली, प्रसाद वितरित करने की योजना है तो कहीं दीप जलाकर अपनी खुशियां जाहिर करने की जाएंगी । इसी संदर्भ में गुफा मंदिर सेवा समिति ने 2100 दीपक जला कर अपनी प्रसन्नता व खुशी जाहिर करने का निर्णय किया है ।

गुफा मंदिर समिति के सदस्य 2100 दीपक तैयार करने में जुटे हैं। उन्हें पानी में भिगोकर साफ करने के साथ-साथ मंदिर में लगे सभी पेड़ों की खरपतवार निकाली गई एवम मंदिर की विशेष सफाई की गई। मंदिर के संरक्षक सदस्य हर्ष जग्गी ने बताया कि गुफा मंदिर की टीम इस कार्य में लगी है। गुफा मंदिर समिति के मुख्य सदस्य आनंद, सतीश शर्मा, दीपक गुप्ता, गौरव वर्मा , अनिल तिवारी व समिति के अन्य सभी सदस्य इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं ।
कोठारी बंधुओं की शहादत को याद करेंगे
मोहता चौक व्यापार मंडल ने अयोध्या में शहीद होने वाले कोठरी बंधुओं की शहादत को 5 अगस्त को याद करने का निर्णय लिया है। मंडल के अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर घर-घर में हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ