21 वर्गमीटर के कच्चे मकानों के निर्माण के लिए मिलेंगे 1.5 लाख रूपए

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शहर में 21 वर्गमीटर से कम निर्मित कच्चे मकानों का पक्का निर्माण कराने के लिए डेढ़ लाख रुपए अनुदान मिलेगा। नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लोगों से आवेदन मांगे हैं। इसमें तीन लाख या इससे कम की वार्षिक आय वाले लोग ही आवेदन कर सकेंगे।

निगम आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत अगर किसी व्यक्ति का शहर में 21 वर्गमीटर से कम निर्मित मकान है और अगर भूखंड मालिक अपने कच्चे मकान को पक्का बनाना चाहता है तो वह पीएम आवास योजना के तहत निगम के कमरा नंबर 305 में अपना आवेदन जमा करवा सकता है।

तय सीमा से ज्यादा आय होने पर वह इस योजना के लिए आयोग्य माना जाएगा। आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास भूमि या भूखंड का पट्‌टा व स्वामित्व संबंधित दस्तावेज होना जरूरी होगा। इस योजना में आवेदन करने वाले का मकान कच्चा हो या निर्मित मकान का क्षेत्रफल 21 वर्गमीटर से कम होना चाहिए। इन शर्तों के पूरा करने के बाद ही व्यक्ति पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपए का अनुदान प्राप्त कर सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ