पश्चिम बंगाल में लाॅकडाउन के कारण 20 दिन प्रभावित रहेगा रेल यातायात

काेराेना वायरस संक्रमण के चलते पश्चिम बंगाल में चल रहे लाॅकडाउन के कारण अगले सप्ताह पांच दिन तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस वजह से रेलवे ने 20, 21, 27, 28 व 31 अगस्त काे हावड़ा-जाेधपुर व बीकानेर/मेड़ता-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा रद्द कर दी है।

सीनियर डीसीएम जितेंद्र मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 02308 जोधपुर-हावड़ा स्पेशल 18,19, 25, 26 व 29 अगस्त जबकि गाड़ी संख्या 02307 हावड़ा-जोधपुर स्पेशल 20, 21, 27, 28 व 31 अगस्त को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 03112 बीकानेर-मेड़ता रोड स्पेशल 18, 19, 25, 26 व 29 अगस्त जबकि गाड़ी संख्या 03111 मेड़ता रोड-बीकानेर स्पेशल 22, 23,29, 30 अगस्त व 2 सितंबर काे रद्द रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ