सखी केंद्र की 20 पीड़िताओं को डालसा की ओर से दिलवाई कानूनी सहायता

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शिव कुमार ने जिला अस्पताल स्थित सखी केंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया। सचिव शिव कुमार ने वन स्टाॅप सेंटर पर कोरोना से एहतियात एवं बचाव के दिशा निर्देश दिए एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में स्टाफ से जानकारी लेकर सेंटर के ओर अधिक प्रभावी संचालन के लिए विचार-विमर्श किया।

माह जुलाई में सखी केंद्र पर आश्रय पाने वाली 20 महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को विधिक सहायता के लिए रैफर किया गया। वहीं पीड़िताओं के निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रेषित किए।

जिस पर पीड़िताओं को काउंसलर की सुविधाएं एवं निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर काउंसलर अनुसुइया नागर, ज्योति तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी नागऋषिकेश योगी, लिपिक ग्रेड द्वितीय आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 victims of Sakhi Center get legal assistance from Dalsa


टिप्पणियाँ