राेडवेज बस स्टैंड पर 20 से खुलेगी इंदिरा रसाेई, जरूरमंदों काे 8 रुपए में मिलेगा भाेजन

राजस्थान राेडवेज बस स्टैंड के बाहर इंदिरा रसाेई 20 अगस्त से शुरू हाेगी। राजस्थान सरकार की इंदिरा रसाेई याेजना के लिए राेडवेज ने जिला प्रशासन काे जगह उपलब्ध करवा दी है। यहां उन लाेगाें काे आठ रुपए में भाेजन उपलब्ध करवाया जाएगा, जाे दिनभर की कमाई से अपना पेट भी सही तरह नहीं भर पाते हैं।

बीकानेर डिपाे के मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित ने बताया कि योजना पर प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए खर्च हाेंगे, जिसका मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ऐलान कर चुके हैं। उन्हाेंने बताया कि बस स्टैंड के अलावा रेलव स्टेशन और हाॅस्पिटल के बाहर भी रसाेई खाेली जाएगी।

भोजन में प्रति थाली 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम चपाती और अचार दिया जाएगा। स्थानीय आवश्यकता के अनुसार मेन्यू में बदलाव हो सकता है। गाैरतलब है कि पूर्व में अन्नपूर्णा रसोई योजना चलाई जा रही थी, जिसे बदलकर अब नए रूप में चलाया जाएगा। याेजना से प्रदेश में करीब 4 करोड़ 87 लाख जरूरतमंदों के लाभान्वित होने की संभावना है।

कूपन कटाना होगा पहले, एप व सीसीटीवी से हाेगी निगरानी
योजना की आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जाएगी। लोगों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए कूपन लेना होगा। कूपन लेते ही उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस से सूचना पहुंचा दी जाएगी। रसोई की निगरानी सीसीटीवी एवं मोबाइल एप से रखी जाएगी। सरकार प्रति थाली पर वेंडर काे 12 रुपए की सब्सिडी देगी। एक थाली की कीमत 20 रुपए है। पूरे प्रदेश में कुल 358 रसोई खोली जाएगी। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ