2 दिन में 28 मरीज, 2 मौतें; अब तक 460 पॉजिटिव, ठीक हुए 254

जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। अगस्त महीने में लोगों की आवाजाही बढ़ने से कोरोना वायरस का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। शनिवार और रविवार को दो दिनों में 29 नए रोगी मिले हैं। इन दो दिनों में दो रोगियों की मौत हो चुकी है।

जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 461 तक पहुंच चुकी है। इसमें काेरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या भी 8 हो चुकी है। पिछले दिनों मटीलीराठान के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो जिला अस्पताल में ही भर्ती था।

वहीं पंजाब के फाजिल्का जिले की लाधूका मंडी निवासी एक महिला की जिला अस्पताल से बीकानेर रेफर करते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दोनों मृतकों की रिपोर्ट मौत के बाद आई। जिनके शव रविवार को परिजनों के सुपुर्द किए गए।


दो दिनों में मिले 28 नए रोगियों में 8 रोगी बीएसएफ कर्मी हैं। इसमें 7 रोगी घड़साना बीएसएफ कैंपस और एक रोगी अनूपगढ़ कैंपस का है। वहीं जिला मुख्यालय के समीप गांव 7 ए छोटी में 4, खाटलबाना में 2 रोगी मिले हैं। इसके अलावा जवाहरनगर, 7 ए छोटी, रवि चौक, अग्रसेननगर, रामदेव कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, सद्भावना नगर, रामसिंहपुर में भी रोगी मिले हैं।

सबसे ज्यादा रोगी श्रीगंगानगर में, सबसे कम रायसिंहनगर में

ब्लॉक केस
श्रीगंगानगर 273
श्रीकरणपुर 64
घड़साना 40
अनूपगढ़ 33

ब्लॉक केस
पदमपुर 17
सूरतगढ़ 15
सादुलशहर 15
रायसिंहनगर 03

यह फोटो इसलिए
फोटो श्रीगंगानगर सुखाड़िया सर्किल-मीरा मार्ग रोड का है। यह तस्वीर दो फोटो जोड़कर बनाई गई है, ताकि श्रीगंगानगर मुस्कराता नजर आए। यह तभी संभव होगा जब हम ऐसे ही जागरूक रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
28 patients in 2 days, 2 deaths; 460 positive so far, 254 corrected


टिप्पणियाँ