लॉ में नए सत्र से फीस 2 किस्तों में, पुराने छात्रों से 1 मुश्त में

जेएनवीयू के दोहरे मापदंड से पांचवर्षीय लॉ करने वाले स्टूडेंट्स हैरान हैं। विवि ने कोविड-19 को देख नए स्टूडेंट्स से सेमेस्टर फीस दो किस्तों में चुकाने के निर्देश दिए, लेकिन इस सुविधा से पुराने स्टूडेंट्स को वंचित कर दिया। ऐसे मेंं पुराने स्टूडेंट्स को अब एक मुश्त में पूरी राशि चुकानी पड़ रही है।

दरअसल जेएनवीयू में स्ववित्तपोषित पांचवर्षीय लॉ करने वाले स्टूडेंट्स से सेमेस्टर की पूरी फीस यानी 40 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर कई स्टूडेंट्स फीस भरने में असमर्थ हैं। कुछ दिन पूर्व धौलपुर के एक छात्र ने अपनी मजबूरी का पत्र कुलपति को भी सौंपा था। वह फीस भरने में असमर्थ है, लेकिन विवि प्रशासन ने नए स्टूडेंट्स से नए सत्र में फीस दो किस्ताें में लेने का आदेश निकाला, पर वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को कोई रियायत नहीं दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ