दो पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 16 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हुए पुलिस पदक से सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में शनिवार को राजस्थान पुलिस के दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के निदेशक रहे एडीजी हेमन्त प्रियदर्शी एवं तृतीय बटालियन आरएसी आईआर के हैड कांस्टेबल बनवारी लाल को राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में सेवा के दौरान उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से आईपीएस हेमन्त प्रियदर्शी एवं तृतीय बटालियन आरएसी आईआर के हैड कांस्टेबल बनवारी लाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस शांतनु कुमार सिंह व एसओजी जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण शर्मा को पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इन्हें भी पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

पुलिस निरीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ नीरज कुमार मेवानी, कम्पनी कमाण्डर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर रूप सिंह, पुलिस निरीक्षक स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो रक्षित कोठारी, प्लाटून कमाण्डर स्टाॅफ ऑफिसर कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस आर्म्ड बटालियन राजस्थान जयपुर राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक पुलिस स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो गुमान सिंह, तत्कालीन उपनिरीक्षक पुलिस सीआईडी सीबी भगवान सहाय, सहायक उपनिरीक्षक पुलिस सर्तकता गोपाल लाल शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार अजमेर कन्हैया लाल को पुलिस पदक से सम्मानित किया।

इसी तरह, सहायक उपनिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा जिला जयपुर ग्रामीण बनवारी लाल, सहायक उपनिरीक्षक सीआईडी (सीबी) रेंज सेल बीकानेर प्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर उगम सिंह, हैड कांस्टेबल एमबीसी सी कम्पनी चित्तौड़गढ़ शंभु सिंह मीणा, हैड कांस्टेबल डीएसबी ब्रांच जैसलमेर पुरदान देवल और कांस्टेबल सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर धन्ना लाल को राज्यपाल कलराज मिश्र ने पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी


टिप्पणियाँ