एक घर से ‌‌‌15 लाख रूपए व जेवर तो दूसरे से गुल्लक तक चुरा ले गए

शहर के दो थाना इलाकों के मकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी और सोने-चांदी जेवर के साथ बच्चे का गुल्लक तक चुरा ले गए। मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि तुलछाराम पुत्र चुनाराम जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके साले हरिगाराम सारण पुत्र मदाराम के मकान का ताला तोड़ चोर पीछे लगी लोहे की खिड़की तोड़ अंदर घुसे और लोहे के एक बड़े बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे पंद्रह लाख रुपए, सोने की रखड़ी, दो अंगूठियां, चांदी की रिमजोल व पायजेब, तीन जोड़ी बिछुड़ियां व कंदौरा चुरा ले गए। घटना के वक्त बुजुर्ग माता-पता व बच्चे घर में ही थे।

सुबह नींद से जागे तो चोरी का पता चला। वहीं दूसरी ओर कुड़ी थाना इलाके के सेक्टर एक में रहने वाले बीएसएफ के रिटायर्ड कमांडर पोल सिंह पुत्र हनुवंत सिंह की ओर से रिपोर्ट देकर बताया कि वे किसी काम के चलते गांव गए हुए थे। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़ पूरा सामान बिखेर दिया और चांदी के कुछ आइटम्स के साथ बच्चे का गुल्लक तक ले गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ