151 नए रोगी, 03 और मौतें, परकोटे के मुकाबले बाहरी इलाकाें में तीन गुना ज्यादा रफ्तार से फैल रहा है काेराेना
शहर में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उस हिसाब से कम्यूनिटी स्प्रेड माना जा रहा है। झोटवाड़ा, मानसरोवर, मुरलीपुरा, सांगानेर, विद्याधर नगर, आदर्श नगर, मालवीय नगर जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मिल रहे हैं। पिछले 15 दिन से रोजाना 100 का आंकड़ा पार हो रहा है। सोमवार को जयपुर में 151 केसेज में से 3 की मौत हुई है। जयपुर में पॉजिटिव का अब तक का आंकड़ा 7526 और 235 मौत हो चुकी है। लेकिन सुखद बात ये है कि सोमवार को 191 मरीज रिकवर होने पर डिस्चार्ज हुए है। रिकवर का अब तक का आंकड़ा बढ़कर 5172 तक हो गया है।
सबसे ज्यादा मानसरोवर में मिले
जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में 15 संक्रमित पाए जाने पर पहले और झोटवाड़ा में 10 मिलने पर दूसरे नंबर पर है। विद्याधर नगर और मालवीय नगर में 8-8, मुरलीपुरा, गोविन्दगढ़ में 6-6, बापू नगर, जगतपुरा में 5-5, आदर्श नगर, अजमेर रोड़, दुर्गापुरा, सांगानेर में 4-4, भांंकरोटा, सी-स्कीम, गांधीनगर, जवाहर नगर, लालकोठी, महेश नगर, राजापार्क, शास्त्री नगर, जौहरी बाजार, तिलक नगर में 3-3 मामले मिले है। अंबाबाड़ी, आमेर, बगरु, ब्रह्मपुरी, छोटी चौपड़, गोपलपुरा, जामडोली, रामगंज, शाहपुरा, सांभर, सिरसी, सोढ़ाला, स्टेशन रोड, टोंक फाटक, वैशाली नगर में 2-2 पाए गए हैं।
दूदू, ईदगाह, गलता गेट, गोनेर रोड, जयसिंहपुरा खोर, ज्योति नगर, कोटपूतली, लूनियावास, माणक चौक, फागी अौर टोंक रोड में 1-1 मिला है।
1427 पाॅजिटिव चारदीवारी के 05 बड़े इलाकाें में मिले, 5138 बाहरी इलाकाें में पाए गए, शहर में करीब 800 संक्रमित हाेम आईसाेलेशन में हैं
(इमरान खान)
अनलाॅक पीरियड में साेशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने से राजधानी में काेराेना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। अप्रैल-मई में जहां चारदीवारी क्षेत्र में काेराेना मामलाें की भरमार थी, अब काेराेना चारदीवारी लांघकर बाहरी इलाकाें में पैर पसारता जा रहा है। शहर के बाहरी इलाकाें में संक्रमण फैलने रफ्तार परकोटे से तीन गुना ज्यादा है। शहर में अब तक कुल 6565 पाॅजिटिव मिल चुके हैं, इनमें वाॅल्डसिटी में 1427 और 5200 केस अन्य इलाकाें में सामने आए हैं।
मालवीय नगर, मानसराेवर, सांगानेर, झाेटवाड़ा, जगतपुरा, साेढ़ाला बड़े कंटेनमेंट जाेन बन चुके हैं। फिलहाल 700 से ज्यादा केस इन्हीं इलाकाें में एक्टिव हैं। इनके अलावा जवाहर नगर, एमआई राेड, सिंधी कैंप, गांधी नगर, सीकर राेड, टाेंक राेड नए काेराेना सेंटर बने हैं।
बाहरी इलाकाें में शास्त्री नगर और झाेटवाड़ा में सबसे ज्यादा माैतें हुईं
जिले में काेराेना से अब तक 248 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। इनमें 74 मौतें चारदीवारी और 152 माैतें अन्य इलाकाें में हुई हैं। जयपुर ग्रामीण में 22 लाेग काेराेना से मरे हैं। शहर में सबसे ज्यादा 25 माैतें शास्त्री नगर में और 18 मौतें झाेटवाड़ा में हो चुकी हैं। इनके अलावा सांगानेर में 9, घाटगेट 12 लोगों की मौत हुई। चारदीवार के रामगंज इलाके में 24 और सुभाष चाैक इलाके में 12 लाेगाें की काेराेना संक्रमण के चलते माैत हाे चुकी है।
पिछले 22 दिन में 1806 केस मिले हर दिन औसतन 82 पाॅजिटिव पाए
शहर में अब तक ग्रामीण काे छाेड़कर 6500 से ज्यादा काेराेना संक्रमित मिले चुके हैं और 1600 केस फिलहाल एक्टिव हैं। इनमें 800 मरीज हाेम आईसाेलेट हैं। बीते 22 दिन में शहर में 1806 केस पाए गए यानी राेजाना औसत 82 पाॅजिटिव केस मिले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तो औसत बढ़कर 100+ संक्रमितों का हो गया है। शहर में अब रोजाना तीन मौतें भी हो रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ