15 अगस्त से शुरू हाेंगे ऑनलाइन आवेदन, 1379 भूखंडाें के लाॅटरी से आवंटन पर 450 कराेड़ रु. की आय हाेगी
जेडीए जल्द ही प्राइम लाेकेशन पर चार नई आवासीय याेजना लाने की तैयारी में है। राजधानी के अलग-अलग इलाकाें में लांच हाेने वाली इन आवासीय याेजनाओं में करीब 1379 भूखंडाें का लाॅटरी से आवंटन किया जाएगा। याेजना लॉन्च करने से पहले जेडीसी गाैरव गाेयल ने शनिवार काे अधिकारियाें के साथ याेजना साइट दाैरा किया और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। जेडीए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने में है, इन याेजनाओं से जेडीए काे करीब 450 कराेड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हाेगा।
किस याेजना में कितने भूखंड
- हीरालाल शास्त्री नगर, जोन-14 वाटिका में-805 भूखंड
- गोकुल नगर, जोन-पृथ्वीराज नगर योजना (उत्तर) कालवाड रोड पर-256 भूखंड
- एपीजे अब्दुल कलाम नगर, जोन-11 जयसिंहपुरा बास अजमेर रोड-142 भूखंड
- जगतपुरा में पहले से सृजित निलय कुंज आवासीय योजना शेष बचे लगभग 176 भूखण्डों की रिप्लानिंग कर आवंटन हाेगा
आवेदन के बाद सितम्बर में निकलेगी लॉटरी
आवेदन के बाद सितम्बर में ही लाॅटरी निकाली जाएगी। जेडीसी गाैरव गाेयल ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त ने बताया कि 15 अगस्त काे चाराें आवासीय योजनाएं लांच हाेगी। योजना में भूखंडों का डीमार्केशन कार्य शीघ्र शुरू हाेगा। जिन याेजनाओं में मूलभूत सुविधाएं नहीं है, वहां सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ