देवगढ़ में शाम 5 बजे बाद 15 मिनट तेज बरसात होने से सड़कों पर पानी भर गया। राजसमंद में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से मक्का की फसल आड़ी पड़ गई आमेट में शाम 5 बजे तक 19 एमएम वर्षा दर्ज की गई। नाथद्वारा में शाम 5 बजे तक 13 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
कुंवारिया में दोपहर के समय 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। रेलमगरा में बीती रात को 4 एमएम, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 7 एमएम कुल 11 एमएम बारिश दर्ज हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ