कान्हा की झांकी सजाई, रात 12 बजे थाली व शंख बजाकर मनाई जन्मोत्सव की खुशी, श्रीराम मंदिर में हुआ कार्यक्रम लाइव दिखाया

जन्माष्टमी के तहत मंगलवार व बुधवार को मंदिरों की विशेष सजावट की गई तथा देर रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पुरानी सड़क स्थित श्रीराम मंदिर में मंगलवार रात को जन्माष्टमी के तहत राम दरबार सहित मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई व भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन किए गए। रात 12 बजे ही थाली व शंख बजाकर जन्मोत्सव की खुशी मनाई गई। ट्रस्टी परिवार के प्रमोद मंडावेवाला, राजेश मण्डावेवाला ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का श्रीराम मंदिर के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया गया।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। इसी प्रकार धर्मसंघ गुरुकुल विद्यालय में भी जन्माष्टमी मनाई गई। विश्व युवा ब्राह्मण वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कृष्णदास पाण्डेय ने बताया कि सचिव राजेश बजाज के सहयोग से विद्यार्थीयों ने बाल गोपाल की झांकी सजाई तथा व्रत रखते हुए रात को रूद्राभिषेक किया। इस दौरान प्राचार्य शंकरलाल पांडेय, उप प्राचार्य परमानन्द पांडेय, विष्णुदत्त शर्मा, सांवरमल शर्मा, शुभम पांडेय, सुभाष कृष्णदास पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

इधर, रामगढिय़ा दरवाजे के पास लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्रीकृष्ण जन्म पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनाई। पुजारी महेश बावलिया ने बताया कि जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो मंदिर में थाली बजाकर खुशियां मनाई। भोग लगाकर सोश्यल डिस्टेंस का ध्यान रखकर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर कांतिलाल बजाज, राजकुमार सरावगी, कैलाश सर्राफ, विमल बावलिया, रमेश जांगिड़ व महेश गोयनका आदि ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखकर पूजा अर्चना की।

तारानगर | कस्बे के मंदिरों में बुधवार को जनमाष्टमी पर अाकर्षक झांकिया सजाई गई। काेराेना के चलते श्रद्धालुओं ने साेशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा-अर्चना की। लक्ष्मीनाथ मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, सीताराम मंदिर, प्रजापिता ईश्वरीय आश्रम सहित अन्य मंदिराें में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में पुजारी रामलाल भोजक, पं. उमाशंकर कलवाणी, पं. पवन शर्मा, पं. विद्याधर शर्मा, आश्रम प्रभारी बहन शीला ने जन्मोत्सव पर पूजन कर पंजीरी के प्रसाद का वितरण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ