सीएम अशाेक गहलोत के बगल में बैठने वाले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट काे विधानसभा में 127 नंबर की सीट पर बैठना पड़ा। इस सीट के निकट निर्दलीय विधायक संयम लाेढ़ा बैठे ताे आगे परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बैठते है। उधर पायलट गुट के विधायक उनके आसपास या पीछे बैठे। इनके आसपास ही विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीना भी निर्दलीय व कांग्रेस के आम विधायकाें के निकट सीट पर बैठे है।
कटारिया ने सीएम गहलाेत काे बाेला लालाभाई
गुलाबचंद कटारिया ने राजभवन में चले एपीसाेड पर सीएम गहलाेत काे लालाभाई संबाेधित करते हुए कहा कि संकट काे उलझाने के लिए आप राजभवन गए थे। आपकाे दाे लाइन का प्रस्ताव देना था लेकिन आप पता नहीं क्या-क्या प्रस्ताव दे रहे थे। आपकाे सदन आहूत करने के लिए सिर्फ दाे लाइन का प्रस्ताव ही देना था ।
पूनियां और राठौड़ पर सीएम ने कहा-छिपकर दिल्ली क्याें गए
सीएम गहलाेत ने सतीश पूनियां व राजेंद्र राठाैड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर दिल्ली जाते हाे ताे छिपकर क्याें गए। पूनियां से कहा कि पहली बार विधायक बने हैं, अच्छे व्यक्ति हैं। दिल्ली जाने की बात पर मीडिया में झूठ क्याें बाेला। बड़ा नेता बनने के लिए प्रेसनाेट में भी जमकर कांग्रेस के खिलाफ लिखकर भेजते हाे।
लाेकतंत्र गाड़ी की चाबी निकालने से बचा
चाैरासी बीटीवी विधायक का संकट के दाैरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी उनकी चाबी निकाल रहा था। ये मामला बीजेपी ने सदन में उठाया। इस पर विधायक ने कहा कि वाे गलतफहमी थी जिसे दूर करके लोकतंत्र बचाया गया। इस पर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र चाबी निकालते ही बच गया था।
विश्वेंद्र बोले- बागी नहीं आए बाकी आ गए
सुबह शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का सदन में मेल जोल शुरू हो गया। पूर्व सीएम राजे अपनी सीट पर बैठी थीं। इस दौरान विश्वेंद्र सिंह, अशोक चांदना, सुखराम विश्नोई व रीटा चौधरी समेत कई कांग्रेस के विधायक उनसे मिलने के लिए पहुंचे। सुबह बारिश के चलते सदन में कुछ कांग्रेसी विधायक नहीं पहुंचे।
इस पर विश्वेंद्र ने वसुंधरा से बात करते हुए मजाकिया लहजे में कहा बागी नहीं आए बाकी हम तो आ गए। धारीवाल ने राजे से बात करते हुए मिर्जा गालिब का शेर पढ़ा, बोले... हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि, हर ख्वाहिश पे दम निकले बहुत निकले मेरे अरमान, लेकिन फिर भी कम निकले। इस पर राजे सहित आस-पास खड़े विधायकों ने धारीवाल की दाद दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ