जिले में कोरोना महामारी काबू में नहीं आ पा रही है। रोकथाम के तमाम प्रयासाें के बावजूद संक्रमण की गति थम नहीं रही है। बुधवार काे हरसाना पीएचसी के डॉक्टर, थानागाजी थाने के 5 पुलिसकर्मी, मौजपुर में एसएसबी के ट्रेनिंग सेंटर व रामगढ़ में बेराबास स्थित आईटीबीपी कैंप के जवान सहित जिले में 120 नए पॉजिटिव आए हैं। इनमें राजगढ़ में 22, बानसूर 19, अलवर शहर 12, भिवाड़ी 16, मुंडावर 14, खेड़ली 10, थानागाजी 8, तिजारा व किशनगढ़बास में 5-5 व कोटकासिम में 4, लक्ष्मणगढ़ व बहरोड़ में 2-2 और रामगढ़ में 1 संक्रमित मिला है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 5500 पहुंच गया है। शहर में सुभाष नगर, बसंत विहार, शिव कॉलोनी तिजारा फाटक, कालाकुआं, जीडी कॉलेज के पास, खास मोहल्ला, स्कीम 2, साठ फीट रोड, गणेश ग्वाड़ी, रणजीत नगर, अपनाघर शालीमार, मालवीय नगर व दाउदपुर में संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में हरसाना पीएचसी का डॉक्टर पॉजिटिव आया है, जो हरसाना में मिले पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
इसी प्रकार मौजपुर रूंध स्थित एसएसबी के ट्रेनिंग सेंटर के जवान व मेडिकल स्टोर संचालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। थानागाजी पुलिस थाने के 3 हैड कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल व एक कांस्टेबल पॉजिटिव आए हैं। थानागाजी क्षेत्र में आंधी, पटालियों की ढाणी में भी संक्रमित मिले हैं।
राजगढ़ के सकट में 13 पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 10 महिलाएं हैं। इसी प्रकार राजगढ़ में एसबीआई कर्मचारी, मेला का चौराहा, नयाबास हवेली, कलेशान, थाना राजाजी में पॉजिटिव मिले हैं। खेड़ली के वार्ड 16, 20 व 23, पुलिस थाना, कुट्टीन साबदास में पॉजिटिव मिले हैं। मुंडावर के जाट बहरोड़, बावड़ व शामदा, बानसूर कस्बा, हमीरपुर, बामनवास, चूला, रघुनाथपुरा व कानजीपुरा में भी संक्रमित मिले हैं। किशनगढ़बास में अहमदबास, चिकानी नांगल मोजिया, कोटकासिम के हरसोली, पतलिया व झाड़का में संक्रमित मिले हैं।
अब तक जिले में 65 हजार से ज्यादा सैंपल लिए
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 65 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 1834 पॉजिटिव अलवर शहर मे मिले हैं, जबकि भिवाड़ी में 1502 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में 1748 एक्टिव केस हैं और 3700 से ज्यादा रोगी कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक 168 प्रवासी पॉजिटिव आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ