प्रदेश के 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, जोधपुर आयुक्तालय से दो रेंज में गए

पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक आदेश जारी कर 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें जोधपुर आयुक्तालय से दो को रेंज में भेजा गया है। एडीजी (कार्मिक) अनिल पालीवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी पुत्र रामलाल को अजमेर रेंज से जयपुर आयुक्तालय, सुरेशचंद मेघवाल पुत्र जगराम को जयपुर रेंज से एससीआरबी, संदीप कुमार शर्मा पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा को जीआरपी रेंज से कोटा रेंज, महावीर प्रसाद स्वामी पुत्र मोहनलाल को जोधपुर रेंज से बीकानेर रेंज में लगाया गया।

इसी तरह रामकिशन गोदारा पुत्र जीसुखराम को उदयपुर रेंज से अजमेर रेंज, अनिल कुमार जोशी पुत्र जयसिंह को उदयपुर रेंज से कोटा रेंज, सुरेश चौधरी पुत्र मोहनराम को जोधपुर आयुक्तालय से जोधपुर रेंज तथा राजेश कुमार पाठक पुत्र गिर्राज पाठक को एटीएस से भरतपुर रेंज लगाया गया है। इसी तरह फूलचंद शर्मा पुत्र विश्वनाथ को जयपुर रेंज से व सुरेंद्र कुमार प्रजापत पुत्र लिखमाराम को जोधपुर रेंज से बीकानेर रेंज और सरोज मीणा को एसओजी से आयुक्तालय जयपुर भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ