काेराेना का नया खतरा; संक्रमण दर पहली बार 12% पहुंची, 1301 सैंपल की जांच में मिले 156 नए राेगी

शहर में लगातार बढ़ रही काेराेना संक्रमण की दर ने साेमवार काे पहली बार 12% पर पहुंच गई। महज 1301 सैंपल की जांच में 156 नए रोगी मिले। यानी बेकाबू हुए संक्रमण का खतरा अब चरम पर पहुंचने लगा है। ऐसा तीसरी बार हुआ जब संक्रमण दर 10% से अधिक आई है। इससे पहले 25 जुलाई को 10.98% और 3 अगस्त काे 10.37% आई थी। सोमवार को यह सीधे 11.99% पहुंच गई।

इससे शहर के कोने-काेने में फैल चुके संक्रमण का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने अगर अब भी कोरोना की रोकथाम के लिए सही कदम नहीं उठाए ताे आने वाले माह में इसको रोकना और मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि बरसात के बाद स्वाइन फ्लू व डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से भी चिकित्सा विभाग और प्रशासन को दो-दो हाथ करने पड़ेंगे। नए राेगियाें में भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक रहे प्रदीप बेनीवाल भी शामिल हैं।


हालांकि लगातार तेजी से ठीक हाे रहे राेगियाें के आंकड़ा कुछ राहत जरूर दे रहे हैं। साेमवार काे भी 116 और राेगियाें काे डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 9368 राेगियाें में से 7516 ठीक हाे चुके हैं। इनमें से 2736 राेगी ताे अगस्त के 17 दिनाें में ही स्वस्थ हुए हैं। लेकिन लगातार बड़ी संख्या में मिल रहे नए राेगियाें के चलते 1724 एक्टिव केस भी हैं, जाे चिंताजनक है।

आंकड़ाें में फिर गफलत- प्रदेश की सूची में 252 संक्रमित दिखाए
प्रदेश में काेराेना के आंकड़े काे लेकर केवल जाेधपुर में गफलत बनी हुई है। सोमवार को प्रदेश की सुबह की सूची में 157 नए रोगी दिखाए गए, जाेकि पुराने जाेड़े गए थे। सही मायनाें में प्रदेश की सुबह की सूची में जाेधपुर के आंकड़े अपडेट हुए भी लंबा समय हाे चुका। हाल ही में मुख्यमंत्री के दाैरे के दिन सुबह सूची जारी की गई थी।

सोमवार को प्रदेश की रात की सूची में कुल 252 नए रोगी दिखाए गए। जबकि स्थानीय चिकित्सा विभाग की सूची में 156 नए रोगी थे। इतना ही नहीं मौतों के आंकड़ों में गफलत है। प्रदेश की सूची में जोधपुर में अब तक 87 मौतें ही दिखाई जा रही है। जबकि स्थानीय चिकित्सा विभाग के अनुसार 122 रोगियों की जान जा चुकी हैं।

कहां कितने सैंपल की जांच हुई? लिस्ट से काॅलम हटाया
काेराेना काे लेकर स्थानीय चिकित्सा विभाग लगातार काेई ना कोई जानकारी छुपाने में लगा है। शहर में कहां कितने सैंपल की जांच हुई, यह जानकारी विभाग की रात की सूची में दी जाती थी। लेकिन साेमवार काे यह जानकारी हटा दी गई। इतना ही नहीं जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में एक बुलेटिन जारी होता था वह भी कुछ दिन बाद बंद हो गया। चिकित्सा विभाग की ओर से दिन में दो बार कोरोना अपडेट जारी होता था, लेकिन अब अब एक बार रात में ही होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ