महिला पॉलिटेक्निकल कॉलेजों की 1169 छात्राएं प्रमोट

कोविड-19 के चलते महिला पॉलिटेक्निकल कॉलेजों की फर्स्ट ईयर व सेकंड ईयर की छात्राओं को प्रमोट किया गया है। वर्तमान में आयोजित हो चुकी परीक्षाएं व पिछले सत्र की परफॉर्मेंस के आधार पर सोमवार को शासन सचिव तकनीकी शिक्षा ने प्रदेश के 9 राजकीय व एक निजी महिला पॉलिटेक्निकल कॉलेज के 6 नॉन इंजीनियर ब्रांच में प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी किया है।

प्रथम वर्ष की 723 छात्राओं को द्वितीय वर्ष में और द्वितीय वर्ष की 446 छात्राओं को तृतीय वर्ष में प्रमोट किया गया है। तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि दो छात्राएं अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे समय सामान्य होने पर विशेष परीक्षा में शामिल हो सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ