111 सिंधी प्रतिभाओं का सम्मान जन्माष्टमी को

संत नामदेव ट्रस्ट व सिंधी सेंट्रल पंचायत की ओर से 111 होनहार विद्यार्थियों का 12 अगस्त को चौहाबो 16 सेक्टर स्थित सिंधी पंचायत भवन में समाजसेवी पुरुषोत्तमदास होतचंदानी व भगवान कलवानी की स्मृति में सम्मान होगा। कार्यक्रम संयोजक महेश खेतानी ने बताया कि कार्यक्रम सादगी व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होगा।

इसमें पीतांबर होतचंदानी व हेमंत कलवानी के सहयोग से गोल्ड-सिल्वर मेडल व गुलाबराय ईश्वरी देवी ठारवानी की स्मृति में स्कॉलरशिप व अशोक, किशोर पारवानी द्वारा चांदीयुक्त श्रीकृष्ण मूर्ति भेंट की जाएगी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, समाजसेवी आईदान जाखड़, राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, प्रभु ठारवानी, अशोक व किशोर पारवानी होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ