108 एम्बुलेंस के कॉल सेंटर में घुसा कोरोना...80 में से 32 संक्रमित मिले

कोराना संक्रमण एक के बाद एक संस्थानों के लोगों को संक्रमित कर रहा है। स्वास्थ्य भवन, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के बाद 108 एम्बुलेंस को संचालित करने वाली जीवीके-ईएमआर कंपनी के कॉल सेन्टर में भी कोरोना घुस गया। जिससे झालाना स्थित सीफू कार्यालय में हड़कंप मच गया। सोमवार के दिन भी 40 और सैंपल लिए है, जिनकी मंगलवार को जांच रिपोर्ट आएगी।

जीवीके-ईएमआरआई कंपनी के प्रवक्ता भानू सोनी का कहना है कि संक्रमित पाए गए स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जिसमें ज्यादा पॉजिटिव मिले थे। उस हॉल को पूरी तरह से सेनिटाइज कर सील कर दिया गया है। कॉल सेन्टर किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है। चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल की अधीक्षक डॉ.पुष्पा नागर भी पॉजिटिव मिली है।

फिर भी कमरा सील नहीं
निदेशक (जन स्वास्थ्य) के बाद निदेशक (आरसीएच) के दो स्टाफ संक्रमित मिलने के बाद कमरे को सील नहीं किया। इससे लगता है आने वाले दिनों में अगर ऐसी लापरवाही रही तो स्वास्थ्य भवन कोरोना विस्फोट हो सकता है। नियमानुसार संक्रमित पाए गए कमरे को 14 दिन तक सील करना आवश्यक है।

^जहां भी संक्रमित लोग मिले है। संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को कमरे को सील करने के निर्देश दे दिए है। और जिस अधिकारी को भी लक्षणों या बिना लक्षणों के आधार पर संदिग्ध लग रहा है। उन्हें जांच करानी चाहिए।
डॉ.के.के.शर्मा, निदेशक (जन स्वास्थ्य)

राजधानी में 114 कोरोना संक्रमित मिले... झोटवाड़ा में 30 मामले सामने आए
शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में 114 पॉजिटिव मिले है, लेकिन सुखद बात ये है कि एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। अब तक संक्रमित की संख्या 6594 तक पहुंच चुकी है। इनमें से 219 लोगों की मौत हो चुकी है।
इधर, झोटवाड़ा में 30 मामले सामने आए है। वैशाली नगर, सांगानेर में 6-6, मालवीय नगर, बनीपार्क में 5-5, चांदपोल, आदर्श नगर, व झालाना में 4-4, विद्याधर नगर, मानसरोवर व अजमेर रोड़ में तीन-तीन, जवाहर नगर, विराट नगर, शास्त्री नगर, सेठी कॉलोनी, बापू नगर, लूनियावास, जगतपुरा, भांकरोटा और सांभर में दो-दो केसेज मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ