प्रदेश में काेरोनाकाल का सबसे बुरा दौर जारी है... बुधवार को लगातार 12वें दिन एक हजार से ज्यादा (1166) संक्रमित मिले और 13 मौतें भी हुईं। मृतकों में जयपुर के 6, अजमेर के 2, अलवर, जालौर, कोटा, सीकर और राजसमंद का एक-एक शामिल है। चार जिलों (जोधपुर में सबसे ज्यादा 192, जयपुर में 141, अलवर में 112 और कोटा में 105) में सौ से ज्यादा रोगी मिले। कलेक्टरों पर सख्ती और सैंपलिंग दोबारा बढ़ते ही जोधपुर में भारी संक्रमण दिखा है।
कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि शुुरुआती 108 दिनों (2 मार्च से 17 जून तक) में 13,542 मरीज मिले थे, जबकि पिछले 12 दिन (25 जुलाई से 5 अगस्त) में ही 13,667 संक्रमित मिल गए। लिहाजा कोरोना पहले तीन माह की तुलना में अब 9 गुना तक तेज हो गया है।
राहत की बात ये है कि अब तक प्रदेश में पाॅजिटिव आए 33,849 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 1017 रोगी स्वस्थ हुए। प्रवासी संक्रमित पहली बार नहीं बढ़े और 8072 पर यथावत हैं। भर्ती रोगी बढ़कर 13,251 हो गए हैं।
देश: 57 हजार रोगी, 918 मौतें, कुल मरीज 19.5 लाख पार
देश में संक्रमित 19.5 लाख के पार हाे गए हैं। बुधवार काे 57,090 केस, 918 मौतें हुईं। मृतकों का आंकड़ा 40,682 हो गया। इसी के साथ मृत्युदर भी 2.08% हाे गई। 24 घंटे में 45,457 लोग ठीक भी हुए। अब तक 13,20,728 रिकवर हो चुके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ