खाजूवाला पुलिस ने नकली नाेट के साथ एक युवक काे गिरफ्तार किया है। युवक सौ-सौ रुपए के तीन नकली नोट चलाने की फिराक में रावला तिराहे पर खड़ा था। पुलिस ने नकली नोट चलाने का प्रयास करते हुए रामलाल को गिरफ्तार कर लिया है। खाजूवाला एसएचओ रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि रविवार रात को नाकाबंदी के बाद कस्बे में गश्त के दौरान सूचना मिली कि रावला तिराहा पर एक युवक खड़ा हैं जो नकली नोट चलाने की फिराक में हैं।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर गुरूवरण सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मीणा, कांस्टेबल रूपराम व अमर सिंह को दबिश के लिए भेजा। रावला तिराहा पर पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार रामलाल पुत्र रामरतन जाति जाट उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 सैक्टर नंबर 3 खाजूवाला को गिरफ्तार किया गया हैं।
जिसके पास जेब में से तीन सौ रुपए थे। यह राशि 100-100 रुपए के नोट में थी, जो तीनों ही नकली थे जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। रामलाल ने पुलिस को बताया कि वो ये नोट राकेश किना निवासी मुस्लिम जोड़ी आनंदगढ़ से लाया। पुलिस ने रामलाल के अलावा नोट देने वाले राकेश किना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की हैं। थानाधिकारी सर्वटा का कहना हैं कि प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपी रामलाल ने बताया कि उसने अब तक 600-700 रुपए खाजूवाला के बाजार में चलाए हैं।
तीनों नोट पर एक जैसे नंबर
रामलाल को जब्त किए गए तीनों की नोटों पर एक ही नंबर है। 100-100 रुपए के नोटों पर सीरियल नंबर 2 जीबी 696899 हैं। नोट के बीच में चमकीला धागा हैं जो चिपकाया हुआ प्रतीत होता है। सभी नोटों पर भारतीय रिर्जव बैंक एक सौ रुपए लिखा हुआ हैं तथा गर्वनर के हस्ताक्षर भी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ