भारतमाला सड़क परियाेजना के मैनेजर काे धमकी देकर 50 लाख रुपए की फिराैती मांगने वाले जाेधपुर के कुख्यात गैंग 007 के चार अपराधी बीकानेर के बज्जू में अाकर ठहरे। जाेधपुर पुलिस ने घेराबंदी कर चाराें काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से हथियार और लाखाें रुपए बरामद किए हैं।
13 अगस्त की रात काे जाेधपुर की 007 गैंग के लाेग मताैड़ा थाना क्षेत्र में भारत माला प्राेजेक्ट के मैनेजर के कैंप में घुसे। पिस्टल और तलवारें दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। एक सप्ताह में 50 लाख रुपए देने के लिए कहा। उसे बाद भी मैनेजर काे लगातार धमकाते रहे। रविवार काे जाेधपुर पुलिस काे इत्तला मिली कि फिराैती मांगने वाले गैंग का राजू मांजू अपने साथियाें के साथ बज्जू के एक मकान में ठहरा है।
जाेधपुर पुलिस जाप्ते के साथ बज्जू पहुंची और मकान की घेराबंदी कर वहां से लाेहावट निवासी राजू मांजू, मनीष शेखानी, पप्पूराम उर्फ बबलू बिश्नाेई व ओसियां निवासी हड़मान उर्फ लादेन बिश्नाेई काे दबाेच लिया। आरोपियों से तीन विदेशी पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस, दाे तलवारें और मादक पदार्थाें से हासिल लाखाें रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस को आरोपियों की एक कार भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया। जाेधपुर ग्रामीण एसपी राहुल बारहठ के मुताबिक, राजू मांजू रेंज के टाॅप-10 वांछित अपराधियाें में शामिल है और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घाेषित है। इसके अलावा हनुमान उर्फ लादेन जयपुर की बैंक डकैती में शामिल रहा है। दाेनाें जमानत पर छूटने के बाद फिर आपराधिक वारदाताें काे अंजाम देने लगे।
दबिश देने वाली टीम में एएसपी फलाैदी दीपक कुमार शर्मा, सीओ पारस साेनी, इंस्पेक्टर राजीव भादू, मताैड़ा एसएचओ नेमाराम ईनाणिया, बाप एसएचओ हरिसिंह राजपुराेहित, लाेहावट एसएचओ इमरान खान, ओसियां एसएचओ बाबूराम डेलू सहित डीएसटी के देवाराम बिश्नाेई की विशेष भूमिका रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ