इस बार पर्याप्त वर्षा न होने के कारण सोयाबीन व धान की फसलें सूखने के कगार पर आ गई है, इसलिए सीडी प्रशासन को तुरंत प्रभाव से नहरों में जल प्रवाह चालू कर देना चाहिए जो कि अभी तक चालू नहीं किया गया जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यदि सोमवार शाम तक नेहरू में जल प्रवाह नहीं किया गया तो मंगलवार को भाजपा कोटा देहात द्वारा किसानों के साथ सीएडी का घेराव किया जाएगा। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि किसानों ने अपने खेतों में ट्यूबवेल चालू कर रखें।
इससे भूमिगत जल स्तर गिरता जा रहा है। बिजली की खपत भी बहुत अधिक मात्रा में हो रही है। जबकि गांधी सागर में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध होने से नहरों में जल प्रवाह करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसलिए तुरंत प्रभाव से नहरों में पानी छोड़ा जाए। वहीं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अरविंद सिसोदिया व महामंत्री जगदीश जिंदल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से फोन पर बात कर दायीं, बायी मुख्य नहर में पानी चालू कराने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ