सात की हिस्ट्रीशीट खोली, उभरते अपरािधयों की राउडीशीट खोली जाएगी

बीकानेर जिले के सात अपराधियाें की हिस्ट्रीशीट खाेली गई है। इसके अलावा अपराध जगत में उभरते लाेगाें का रिकाॅर्ड जुटाया जा रहा है जिनकी राउडीशीट खाेली जाएगी। नए एसपी प्रहलादसिंह कृष्णिया ने अपराधियाें पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। उन्हाेंने एकसाथ सात अपराधियाें की हिस्ट्रीशीट खाेली है जाे लगातार सक्रिय हैं और वारदाताें काे अंजाम दे रहे हैं।

इनमें सदर थाना क्षेत्र के जितेन्द्रसिंह उर्फ जीतू गहलाेत व कमल तंवर, काेटगेट थाना क्षेत्र के मनमाेहन उर्फ माेनू माेदी, जेएनवीसी थाना क्षेत्र के सहीराम उर्फ भलिया जाट, नाेखा थाना क्षेत्र के राकेश भादू व सुरेश बिश्नाेई उर्फ सुशिया उर्फ शिकारी शामिल हैं। इन सभी अपराधियाें के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानाें में गंभीर प्रवृत्ति के मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी ने नए हिस्ट्रीशीटर की पत्रावली
थाना एसएचओ काे भेजकर कहा है कि इन पर चल रहे मुकदमाें काे केस ऑफिसर स्कीम में लिया जाए। पुख्ता साक्ष्य जुटाकर काेर्ट में पेशकरें जिससे कि सजा दिलाई जा सके। इसके अलावा नए उभरते अपराधियाें का पूरा रिकार्ड तैयार कर उन पर निगरानी रखने के लिए कहागया है। ऐसे उभरते अपराधियाें की राउडीशीट खाेली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ