शहरके महल, किले और टूरिस्ट स्पॉट फिर सेशूटिंग से आबाद होने लगे हैं।बुधवार को एक्टर मनीष गोपलानी एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए पहुंचे।मनीष टीवी परथपकी प्यार की, कुमकुम भाग्य, लाल इश्क, आपके आ जाने से और बेपनाह प्यार जैसे सीरियल में भूमिका निभा चुके हैं।
बुधवार को शहर में सिंगल म्यूजिक ट्रैक की शूटिंग हुई। मनीष गोपलानी और विहाना यादव की केमेस्ट्री पर प्रेम दीवानी नाम का गाना फिल्माया गया। शूटिंग जयपुर के पास कानोता में दूल्हा फोर्ट और टोंक में हुई। डायरेक्टर अनवर अली ने बताया- प्रेम दीवानी राजस्थान बेस्ड प्रेमियों की कहानी पर फिल्माया गया है। हमने इसका शूट घाट की गुनी के आसपास की पहाड़ियों और कानोता में भी किया। गाने के सिंगर प्रतीक गांधी हैं। वहीं, प्रोडूसर सुरेश भानुशाली हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग भी रखी
सुरेश भानुशाली फोटोफिक्स म्यूजिक और सिल्वर स्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले शूट हुए गाने को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए फिल्माया गया। ऐसे में यह राहत की खबर हैकि अब राजस्थान में शूटिंग दोबारा से शुरू हो गई। इससेकई लोगों को फिर से रोजगार मिलने लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ