जिले में काेराेना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार काे पांच नए काेराेना संक्रमित मिले। ये सभी दूसरे राज्याें या विदेश से लाैटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा दो केस चिड़ावा और एक-एक पिलानी, बुहाना व झुंझुनूंमें मिला है। इसके साथ ही जिले में 454 काेराेना पाॅजिटिव मिल चुके हैं।
सीएमएचओ डाॅ. छाेटेलाल गुर्जर और पीएमओ डाॅ. शुभकरण कालेर ने बताया कि जिले के चिड़ावा में मिले दाे नए केस में बेरी का 26 साल का युवक ओडिशा व नरहड़ का 47 का व्यक्ति बैंगलुरू से लाैटा था। ये दाेनाें 10 जुलाई काे ही जिले में लाैटे थे। इसी तरह बुहाना के रायपुर जाटान का 29 साल का युवक 10 जुलाई काे सीकर से आया था।
पिलानी के वार्ड 2 में सऊदी अरब से लाैटा युवक काेराेना संक्रमित मिला है। ये 6 जुलाई काे विदेश से आया था। झुंझुनूं शहर के रीकाे इलाके का 23 साल का युवक संक्रमित मिला है। ये 10 जुलाई काे यूपी के गाेरखपुर से आया था। इनके आने के बाद काेराेना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे।
बीडीके में भर्ती चार पाॅजिटिव मरीज हुए रिकवर
इधर बीडीके अस्पताल में काेराेना का इलाज करा रहे चार पाॅजिटिव मरीजाें की रिपाेर्ट रविवार काे निगेटिव आने के बाद उनकाे डिस्चार्ज कर दिया गया। पीएमओ डाॅ. कालेर ने बताया कि भुकाना के चाराें पाॅजिटिव मरीज रिकवर हाे गए है। इनके साथ ही जिले में 417 पाॅजिटिव अब तक रिकवर हाे चुके हैं।
जयपुर इलाज कराने गई महिला काेराेना पाॅजिटिव मिली
जिले के पकाैड़ी की ढाणी की 33 साल की महिला काेराेना संक्रमित मिली है। इसकी 9 जुलाई काे काेराेना जांच की गई। इसमें ये पाॅजिटिव निकली। इस महिला का जयपुर में इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ