धोरीमन्ना के सब्जी विक्रेता की बेटी का कोरिया के विश्वविद्यालय में हुआ चयन

धोरीमन्ना निवासी कुमारी पेम्पों को ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप में स्थान मिला है। इसके तहत पेम्पों को दक्षिण कोरिया के ईवाह वूमेन यूनिवर्सिटी में जाकर पढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं उसकी पढ़ाई से लेकर रहने खाने-पीने तक का सारा खर्च दक्षिण कोरिया की सरकार उठाएगी। प्रति वर्ष 14 हजार डालर दिए जाएंगे।

वर्तमान में पेम्पों 1 साल से चेन्नई तमिलनाडु में कोरिया की एक कंपनी में कार्य कर रही है।
धोरीमन्ना सब्जी विक्रेता भीखाराम प्रजापत ने बताया कि मेरे परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। उसमें बड़ा पुत्र अमराराम हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ में बीएमएस कर रहा है।

बेटी भाग्यश्री ने 12वीं उत्तीर्ण की है। बेटा मनोज कुमार शिक्षा के साथ कारोबार में भी हाथ बंटाता है। गौरतलब है कि पूरे पूरे देश से 20 लोगों का दक्षिण कोरिया के ईवाह वूमेन यूनिवर्सिटी में सलेक्शन हुआ। इसमें पेम्पों प्रजापत ने 5 वां स्थान हासिल किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ