वायरल हुए ऑडियो के बाद लूणकरणसर में संजय की चर्चा, शेखावत का आया यह बयान

लॉयन न्यूज, बीकानेर। सरदार शहर विधायक भंवरलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के बीच बातचीत के वायरल हुए कथिल ऑडिया के बाद चर्चा में आए संजय बरडिय़ा मूल रूप से लूणकरणसर के हैं। लूणकरणसर मंडी में इनके परिवार का आढ़त का काम है। ओसवाल भवन के पास इनका परिवार यहां पीढिय़ों से रह रहा है। ऑडियो में नाम आने के बाद से लूणकरणसर में आज यह चर्चा रही। यहां के लोगों का कहना है कि संजय को यहां कम ही देखा गया है। पिछले सात साल से तो ज्यादातर जयपुर ही रहता है। बताया जाता है कि इनके परिवार का बलराम जाखड़ परिवार से काफी निजी संपर्क रहा और खुद संजय भी यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहा। इसके बाद जयपुर चला गया।


बताया जाता है कि लूणकरणसर की स्थानीय राजनीति में भी वे कांग्रेस में वीरेंद्र बेनीवाल विरोधी खेमे से जुड़े हैं। अधिकारियों और राजनेताओं से संपर्क रखने में रुचि रखने वाले संजय के लिए कहा जाता है कि सभी राजनीतिक पार्टियों में उनके जानकार हैं। सामने आए फोटो से लगता है कि संजय को पहले से ही गाडिय़ों और सेलिब्रिटी के साथ रहने का शौक रहा है। फिल्म अभिनेता बॉबी देओल के साथ संजय का एक फोटो भी वायरल हो रहा है।

इस बीच भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत का बयान भी आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि संजय स्वयं यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है तथा संजय के पिता भी लूणकरणसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रहे है । कांग्रेस की सरकार, कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस से जुड़े हुए दलाल का आपसी मामला कांग्रेस पार्टी की आंतरिक सर फुटव्वल का परिणाम है। इस पूरे प्रकरण में गजेन्द्रसिंह शेखावत और मानिकचंद सुराणा की मुलाकात को जोडऩा राजनीतिक साजिश का हिस्सा है । कांग्रेस अपने घर की लड़ाई को दूसरों के माथे पर मढ़ कर संजीदा राजनेताओं की छवि को खराब करना चाहती है।

शेखावत ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक और एक दलाल के बीच की बातचीत को कुछ मीडिया चैनलों ने गजेंद्र सिंह शेखावत और मानिकचंद सुराणा की मुलाकात से जोड़कर खबर चलाई है। गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के संजीदा राजनेता है और पूर्व वित्त मंत्री समाजवादी नेता मानिकचंद सुराणा की राजनीति भी स्वच्छ छवि की रही है। बता दें, सुरेंद्रसिंह शेखावत भी लूणकरणसर से हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ