बांदीकुई मंडी के व्यापारियों को कोरोना जांच के दिए निर्देश

एसडीएम पिंकी मीणा ने शुक्रवार को बाजार का दौरा किया। एसडीएम ने बाजार में दुकानों पर जाकर सेनेटाइजर के बारे में जानकारी ली।उन्होंने व्यापारियों को दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग कीपालना करने व मास्क लगाने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने पुरानी अनाज मंडी में कोरोना जांच कराने से शेष रहे व्यापारियों को जांच का सैंपल देने के निर्देश दिए। ऐसानहीं करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी एसपी संजय सिंह चंपावत, नायब तहसीलदार धमेंद्र मीणा सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ