कोटड़ी गांव में ईंट भट्टे के पास बने ट्यूबवैल से टंकी तक पहुंचेगा पानी

कोटड़ी गांव में पेयजल किल्लत के परेशान गांव के बुजुर्ग और युवाओं के टंकी पर चढ़ने के दूसरे दिन ही जलदाय विभाग ने गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिए। चानी से आने वाली पाइन लाइन का ईट भट्टे के पास बने ट्यूबवैल से मिलान किया जाएगा। बुधवार को इस मिलान के लिए पाइन लाइन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मिलान करने में करीब 100 फीट पाइन लगेगा।

मंगलवार को दैनिक भास्कर में ‘महीनों से घर में पानी नहीं पहुंचने पर बुजुर्ग के साथ 4 युवा चढ़े टंकी पर, आरोप: जलदाय विभाग के अधिकारी सुनते नहीं, खरीदकर पी रहे पानी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के बाद जलदाय विभाग हरकत में आया और गांव में जलापूर्ति सुचारू करने के लिए लाइनों के मिलान का काम शुरू करवाया।

जलदाय विभाग के एईएन कैलाश वर्मा ने बताया कि कोटड़ी क्षेत्र के ईंट भट्ठे के पास बने ट्यूबवैल से गांव में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर लाइन खोदी जा रही है। बीकानेर से पाइप भी आ गए है। बुधवार को सड़क पार करवाकर लाइन निकाली जाएगी।

जैसा कि पूर्व में लिखित में ग्रामीणों का आश्वस्त किया था 24 जुलाई तक व्यवस्था सुधार दी जाएगी। ज्ञात रहे कोटड़ी गांव में पेयजल क़िल्लत के चलते सोमवार को ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। एसडीएम हनुमान सिंह देवल की समझाइश पर ग्रामीण नीचे उतरे तथा लिखित आश्वासन के बाद वे नीचे उतरे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water will reach the tank from the tubewell near the brick kiln in Kotdi village


टिप्पणियाँ