पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती को स्थगित करने की मांग, वेटरनरी स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
लॉयन न्यूज, बीकानेर। कोरोना महामारी के चलते पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर आज वेटरनरी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में तीन बड़ी परीक्षाओं का कलेंडर जारी किया है उसमें 2 अगस्त को पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा भी शामिल है। एक तरफ जहां राजस्थान में कोरोना संक्रमण हर जिले में अपने पैर पसार चुका है और दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, वहीं राजस्थान लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की चिंता किये बिना एक ही दिन में दो मुख्य परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। ज्ञापन में बताया कि इस परीक्षा में अन्य राज्यों से भी सैंकड़ों अभ्यर्थी भाग लेंगे जो वर्तमान में अन्य राज्यों में अपनी सेवाये दे रहे है और 15 अगस्त तक सभी रेल सेवाएं बंद की गई है। इसको देखते हुए अगर राजस्थान लोक सेवा आयोग 2 अगस्त को परीक्षा आयोजित करती है तो सैंकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह सकते है।

टिप्पणियाँ