बीकानेर जिले की इस ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्राम सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप, एक व्यक्ति के नाम से तीन-तीन जॉब कार्ड

लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुंसाईसर के मनरेगा कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। गुंसाईसर निवासी पूनमचंद जाखड़ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्राम सेवक पर गंभीर आरोप लगाए गए है। जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत गुंसाईसर में चल रहे मनरेगा कार्यों में सरपंच व ग्राम सेवक द्वारा बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसमें सोहनलाल पुत्र गोपालराम के नाम से एक जॉब कार्ड बना हुआ है इस जॉब कार्ड में सोहनराम के साथ उनकी पत्नी सुनीता का भी नाम दर्ज हुै तथा सुनीता द्वारा चचाणा तलाई खुदाई एवं पायतन सुधार कार्य पर दिनांक 16 मई 2020 से 30 मई 2020 तक कार्य करना बताया है। इसी प्रकार 1 जून 2020 से 15 जून 2020 तक साईणा तलाई खुदाई एवं पायतन सुधार कार्य पार्ट चतुर्थ पर कार्य करना बताया है जो कि पूर्णतया झूठा व फर्जी है, क्योंकि सुनीता आशा सहयोगिनी है तथा राजकीय चिकित्सालय गुंसाईसर में ही कार्यरत है तथा सरकार से वेतन प्राप्त कर रही है।

कलेक्टर दिये ज्ञापन में बताया कि इसी प्रकार गांव के एक ही व्यक्ति के नाम से दो-दो, तीन-तीन जॉब कार्ड बने हुए है तथा एक ही व्यक्ति दोनों, तीनों जॉब कार्ड पर एक ही समय व एक ही दिनांक में एक साथ कार्य करना बताया गया जा रहा है जो कि संभव ही नहीं है। गांव के परमाराम पुत्र मालाराम मेघवाल के नाम से चार जॉब कार्ड चल रहे है जबकि इस नाम का गांव में केवल एक ही व्यक्ति है। इसी प्रकार पोकरराम पुत्र कालूराम के नाम से दो जॉब कार्ड बने है, सीताराम पुत्र ताजूराम के नाम से दो, बजरंगलाल पुत्र दानाराम के नाम से तीन, मूलाराम पुत्र नारायण के नाम से दो, रामचन्द्र सुथार पुत्र नारायण के नाम से दो, श्रीकृष्ण पुत्र रेखाराम के नाम से दो, दुर्गादत्त पुत्र सत्यनारायण के नाम से दो जॉब कार्ड बने है जबकि इन नामों से पूरे गांव में एक-एक व्यक्ति ही है।
ज्ञापन में बताया कि यह तथ्य तो केवल उदाहरण मात्र है इस प्रकार के सैंकड़ों जॉब कार्ड फर्जी तरीके से चल रहे है तथा सरपंच व ग्राम सेवक के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसके संबंध में एक जांच कमेटी का गठन कर संपूर्ण मामले की जांच करवाई जाए और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Posts



टिप्पणियाँ