आरएलपी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को यूट्यूब चैनल के जरिए एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनकी पार्टी की यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी ने रविवार देर शाम को चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गुर्जर गैंगस्टर के नाम से संचालित यू-ट्यूब चैनल पर सांसद को जान से मारने की धमकी दी है।
ये चैनल नागौर के थांवला स्थित नरसिंह बासनी निवासी लाला गुर्जर उर्फ राजू गुर्जर द्वारा चलाया जाना बताया जा रहा है। इस चैनल का टाइटल कोटा किंग लाला गुर्जर बताया जा रहा है। वीडियो में सांसद का सिर काटने, गालियां देने की भी बात बताई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ