राज्यपाल ने एट होम कार्यक्रम रद्द किया

प्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस की संध्या को होने वाले एट होम समारोह को राज्यपाल ने रद्द कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते एक्टिव केस चिंता का विषय है। कोरोना महामारी को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला एट होम इस बार नहीं होगा।

मिश्र ने कहा कि 13 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की गई थी, तब प्रदेश में एक्टिव केसेज की संख्या दो थी। उस वक्त कोरोना वैश्विक महामारी के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान विधान सभा के सत्र को स्थगित किया गया था। एक जुलाई को एक्टिव मरीजों की संख्या 3381 थी, जो 28 जुलाई को बढ़कर दस हजार से अधिक हो गई है। प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए गम्भीर प्रयास करने होंगे, तब ही इस वैश्विक महामारी के संकट से राज्य को बचाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ