युवती को ले भागा युवक, परिजन पहुंचे थाने

लॉयन न्यूज, बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि सर्वोदय बस्ती विमल भवन के पीछे रहने वाला सोफिन पुत्र कुदरत अली उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच एसआई पिंकी गंगवाल कर रही है।

Related Posts



टिप्पणियाँ