चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने जारी किया वीडियो, विधायकों को घर से नहीं निकलने दिया जा रहा, चारों तरफ पुलिस
प्रदेश में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कई विधायक सरकार के खिलाफ खुल कर बोल रहे है और सरकार पर विधायकों को पुलिस के द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर मंगलवार को भी एक वीडियो जारी किया है।
भारतीय ट्राइबल पार्टी के डूंगरपुर की चौरासी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजकुमार रोत ने 44 सैकंड का वीडियो जारी करके बताया कि हमें कैद कर रखा है। तीन दिन से एमएलए क्वार्टर पर थे। कई लोग कह रहे हैं कि हमारे साथ चलो। हमारे साथ चलो। मैं अपने क्षेत्र के लिए निकला हूं।
पुलिस की तीन से चार गाड़ियां आगे पीछे लगी हुई हैं। विधायक के साथ बदतमीजी की जा रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि रोत की गाड़ी को रोका गया है। चाबी निकाल ली। चालक ने कहा- गर्मी है, गाड़ी तो शुरू करने दो। हम कहीं भागेंगे नहीं। विधायक ने पुलिसकर्मी से कहा- आप क्यों नहीं समझते। पुलिस कर्मी ने कहा- कोई खतरा बताया है। विधायक ने कहा कि चाबी निकालने से खतरा हट जाएगा क्या?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ