राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चार दिन बरसेंगे बादल

लॉयन न्यूज, बीकानेर/जयपुर। मौसम विभाग ने राजस्थान में चार दिन बरसात का अलर्ट जारी किया है। जिनमें कुछ जिलों में भारी व अतिभारी बरसात होने की संभावना भी जताई गई है। बरसात कमोबेश पूरे राजस्थान में होने का अनुमान है। जो किसानों के लिए एक बड़ी राहत हो सकती है। वहीं, इससे गर्मी से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह है अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई 2020 यानी गुरुवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोडगढ़़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक व उदयपुर में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होगा। यानी इन इलाकों में कम व मध्यम हो सकती है। जबकि उदयपुर व राजसमन्द में भारी बरसात की चेतावनी है।
17 अप्रैल- शुक्रवार को विभाग के मुताबिक अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तोडगढ़़, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक व उदयपुर में मेघ गर्जन व वज्रपात होगा। जबकि उदयपुर व राजसमन्द में भारी बरसात हो सकती है।
यहां अतिभारी बरसात की चेतावनी
मौसम विभागने 18 जुलाई यानी शुक्रवार को झालावाड़, कोटा, बूंदी व बारां में भारी व अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जो शनिवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा विभाग के मुताबिक 18 जुलाई को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तोडगढ़़, भीलवाड़ा, सीकर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक व उदयपुर तथा 19 जुलाई को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोडगढ़़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर व टोंक में मेघगर्जन के साथ बरसात होगी।

Related Posts



टिप्पणियाँ