जेल को करवाया सेनेटाइज, स्टाफ व बंदियों के लिए दिए हैंड सेनेटाइजर

कोटा सेंट्रल जेल के सात कैदी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला सेंट्रल जेल पहुंचे। उनके साथ निजी बस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक चांदना भी थे।

सांखला ने बंदियों के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी हैंड सेनेटाइजर भी सांखला ने उपलब्ध करवाएं। वहीं, जेल स्टाफ और आरक्षियों को बचाव के लिए एन-95 मास्क भी भेंट किए। वहीं, सांखला ने पेयजल सप्लाई बाधित क्षेत्रों में टैंकर से पानी सप्लाई की। शाम 5 बजे मल्टीपरपज स्कूल के मैदान से विभिन्न इलाकों के लिए टैंकरों को रवाना किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The jail got sanitized, hand sanitizer given for staff and prisoners


टिप्पणियाँ