सवाई माधोपुर रोड स्थित मच्छीपुरा के पास शुक्रवार दोपहर एक पिकअप ने बाइक में टक्कर से दो जने घायल हो गए। घायलों को गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इनमें से घायल जितेंद्र बैरवा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
डांडा सांकला निवासी रंग लाल बैरवा और जितेंद्र कुमार बैरवा दोनों बाइक से गंगापुर सिटी से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक पिकअप ने बाइक के टक्कर मार दी। जिससे दोनों जने घायल हो गए।एक अध्यापक ने दोनों घायलों को अपनी कार से गंगापुर सिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।
इस दौरान पिकअप चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ