लॉयन न्यूज़, बीकानेर।
बीकानेर संभाग के जिला अस्पताल में लापरवाही के चलते एक युवक की जान चली जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी निवासी 17 वर्षीय गुलाब पुत्र हनुमान प्रसाद नायक को परिजनों ने गुरुवार शाम तबीयत खराब होने पर हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
देर रात करीब तीन बजे गुलाब की स्थिति बिगड़ने लगी। तब
रात्रि ड्यूटी नर्स ने इंजेक्शन और ड्रिप लगाई।
परिजनों का आरोप है कि सुबह किशोर की सांसें रुकने के बाद भी नर्स ने दूसरी ड्रिप चढ़ा दी।
परिजनों ने इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा है कि गुलाब
जिला अस्पताल के सी वार्ड में भर्ती था, लेकिन उसे इलाज नहीं मिला।
परिजन शव को सी वार्ड में मरीजों के बीच रख नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हनुमानगढ़ टाउन पुलिस मौके पर पहुंची है।
Related Posts
लॉकडाउन में जानेमाने फिल्मकारों की नज़रों में आने का मौका, बनाओ एक मिनिट की फ़िल्म लॉयन न्यूज़, बीकानेर। बॉलीवुड के पांच फेमस फिल्म मेकर्स साजिद नाडियावाला,आनंद एल रॉय,एकता कपूर,नितेश […]
पद्मावत के बाद अब ये फिल्म कर रही है हिन्दुओं का अपमान राजस्थान का पुरोहित समाज उतरा फिल्म द पुष्कर लॉज के विरोध में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड की आगामी फिल्म द […]
2019 में आने वाली ये बॉलीवुड फिल्में फंसी विवाद में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड लगातार ऐसी फिल्में ला रहा है जो देश में विवादों का कारण बनती है। 2018 में संजय […]
जनता का पोल- पहली बार बिना दखल अपनी बात कहने व पुरस्कार जीतने का मौका, पढ़ें खबर लोकसभा चुनाव पर देश का सबसे पहला पब्लिक ओपीनियन लॉयन न्यूज, बीकानेर। लॉयन एक्सप्रेस लेकर आया है लोकसभा […]
भारत ने पाकिस्तानी वस्तुओं पर सीमा शुल्क किया दौ सौ फीसदी बीकानेर का पापड़ उद्योग होगा प्रभावित लॉयन न्यूज, बीकानेर। पाकिस्तान से होने वाले आयात पर सीमा शुल्क दौ सौ […]
टिप्पणियाँ