गहलोत बताएं, गांधी परिवार के ट्रस्टों में दिए पैसों का क्या हुआ : शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गांधी परिवार के तीन ट्रस्टों की केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जांच को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत से कहा है कि वो लंबे निबंध लिखने के बजाय देश को यह बताएं कि इन ट्रस्टों में दिए गए पैसों का क्या हुआ?
शेखावत ने कहा कि गहलोत गांधी परिवार द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन में की गई धांधली पर गठित कमेटी से हो रही घबराहट को अपने कुतर्कों से ढंकने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर धमकाने का आरोप लगाने वाले ट्वीट के जवाब में शेखावत ने कहा कि लगता है राजीव गांधी ट्रस्ट की जांच शुरू हो गई है।
संकट में रख रहे गरीबों का ख्याल
शेखावत ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उज्जवला लाभार्थियों को तीन और महीनों का लाभ देने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संकट के समय में देश के गरीब और जरूरतमंदों का विशेष रूप से ख्याल रख रहे हैं। शेखावत ने ईपीएफ में तीन और माह तक अंशदान देने के सरकार के निर्णय पर कहा कि इससे न केवल देश के 72 लाख कामगारों को लाभ पहुंचेगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gehlot, what happened to the money given in Gandhi family trusts: Shekhawat


टिप्पणियाँ