पुलिस ने साेशल मीडिया पर पूछा साेशल डिस्टेंसिंग में कितनी दूरी हाेनी चाहिए

काेराेना संक्रमण काे लेकर लाेग कितने जागरुक है इसकाे पता लगाने के लिए राजस्थान पुलिस ने ट्विटर व फेसबुक पर इंडिया फाइट्स काेराेना का असली फाइटर काैन कैंपन चलाकर सवाल पूछने शुरू किए। सही जवाब देने वाले काे असली फाइटर बताया। इसी के चलते पुलिस ने सवाल पूछा कि साेशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए कितनी दूरी हाेनी चाहिए।

इसमें 25 प्रतिशत लाेग फेल हाे गए। किसी ने तीन गज ताे किसी ने पांच गज बताया। 75 प्रतिशत लाेगाें ने सही जवाब देकर बताया कि साेशल डिस्टेंसिंग में दाे गज की दूरी हाेनी चाहिए। अब साेशल मीडिया पर इसकाे लेकर कमेंट्स भी शुरू हैं कि भले ही पुलिस के ट्विटर टेस्ट में 25 प्रतिशत फेल हाे गए हाे लेकिन इन्हाेंने अपने गलत जवाब में संक्रमण राेकेने के लिए जाे दूरी बताई है उसकी पालना करने पर संक्रमण पर पूरी तरह से अंकुश ही लगेगा।

मेंटल हेल्थ अवेयरनेस काे लेकर भी कैंपन

पुलिस ने साेशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ अवेयरनेस काे लेकर भी कैंपन चला रखा है। जिसमें पुलिस ने बताया है कि अति महत्वाकांक्षी हाेने, विफलता से,अपराध बाेध से,लगातार उपेक्षा हाेने से, अपमानित हाेने से, लगातार प्रताड़ित रहने, किसी तरह की गंभीर क्षति हाेने से सेहतमंद व्यक्ति अवसाद से ग्रसित हाे सकता है। ऐसे में अवसादग्रसित व्यक्ति की मदद करें। इसके लिए प्रतिदिन याेग, ध्यान एवं व्यायाम करें। पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि अवसाद से बाहर आने के लिए मन काे शांत रखने का प्रयास करें एवं पाेष्टिक खाना खाएं। जंक फूड से दूर रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


टिप्पणियाँ