लाॅकडाउन के दाैरान हुए अतिक्रमण हटेंगे

कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि काेराेना संक्रमण राेकथाम के लिए किए गए लाॅकडाउन के दाैरान विभिन्न क्षेत्राें में कई लाेगाें ने अस्थायी कब्जे कर दुकानें लगा ली हैं, ऐसे स्थान चिह्नित कर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाए। मेहता ने कहा कि मुरलीधर व्यास काॅलाेनी चाैराहे पर लगी अस्थायी दुकानाें काे हटाने के लिए यूआईटी सचिव व नया शहर थाना प्रभारी कार्रवाई करें।

दुकानाें पर हाे साेशल डिस्टेसिंग की अनुपालना

मेहता ने कहा कि बाजार में दुकानें खुलने के बाद साेशल डिस्टेसिंग की पूरी अनुपालना हाे इसके लिए दुकानदाराें से दुकानाें के आगे गाेले बनवाने की समझाइश करें। काेविड के चलते क्षेत्रवार नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर देखे कि नियमाें की अनुपालना सुनिश्चित हाे। मेहता ने कहा कि सभी फील्ड अधिकारी फड़ बाजार सहित जितने भी संकरे और सघन बाजार है वहां भी भ्रमण कर दुकानदाराें से नियमाें की अनुपालना करवाने की समझाइश करें तथा फड़ बाजार में भी ठेले ऑड ईवन आधार पर ही लगे।

कंटेनमेंट जोन में कोई नियम तोड़े तो कार्रवाई करो
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने कहा कि काेराेना बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। फील्ड अधिकारी लाेगाें काे नियमाें की पालना के लिए समझाइश करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा िक नियमाें की अनुपालना आमजन के हित में है यह बात फील्ड अधिकारी और कर्मचारी समझाएं और कंटेनमेंट जाेन में यदि काेई नियम ताेड़े ताे कड़ी कार्रवाई करें।

उन्हाेंने कहा कि पुलिस आमजन का जीवन आसान बनाने के लिए है। कानून और व्यवस्था काेे लाेगाें के सहयाेग से और बेहतर किया जा सकता है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) एएच गाैरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चाैधरी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनष्कि कटारिया, रजिस्ट्रार राजूवास अजीत सिंह, यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, सीईओ जिला परिषद नरेन्द्रपाल सिंह सहित समस्त एरिया मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ