सरदार स्कूल में पढ़े छात्र अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में जज और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस भी बने

किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व बनाने में गुरु का बड़ा हाथ रहता है और सरदार स्कूल में ऐसे ख्यातनाम गुरूजन रहे हैं जिनसे स्कूल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली। यह कहना है अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के न्यायाधीश दलबीर भंडारी का। वे शहर के सवा सौ साल पुराने ‘सरदार स्कूल’ के पूर्व छात्रों की अाेर से बनाए गए सरदार स्कूल ग्लोबल एलम (सागा) की ओर से गुरुपूर्णिमा पर आयोजित वेबिनार में विचार रख रहे थे।

वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता ने बताया कि विश्व में ऐसी कोई स्कूल शायद ही होगी जिसने एक साथ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में जज और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिए हों। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने भी सरदार स्कूल में ही पढ़ाई की थी।
सागा के संस्थापक जेके सिंघी ने बताया कि यह ग्रुप का पहला कार्यक्रम था। इस उत्सव में न्यायाधीश विनीत कोठारी और अरुण भंसाली ने भी गुरुओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने एकमत से सरदार स्कूल को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए सघन प्रयत्न करने पर जोर दिया।

वेबिनार आयोजन में एलम के कोर ग्रुप के परामर्शदाता रामराज भंडारी तथा राजकुमार जैन की विशेष भूमिका रही। तकनीकी सहयोग में महेन्द्र सिंघी का रहा। वेबिनार में मोफतराज मोहनोत, बीआर भंडारी, पद्मश्री डीआर मेहता, अशोक सिंघवी, ब्रिगेडियर नरेंद्र मल सिंघवी, नरेन्द्र भंडारी, डॉ. एसपी संचेती, एसएस भंडारी, कमल मेहता, डॉ. जीएल कल्ला, पीएन भंडारी एवं एसआर जैन ने विचार व्यक्त किए।

शतायु वरिष्ठ अधिवक्ता मेहता का अभिनंदन
सागा की ओर से इस मौके पर शतायु वरिष्ठ अधिवक्ता लेखराज मेहता का अभिनंदन करते हुए उनके चिरायु होने की कामना की। मेहता ने आशीर्वचन में गुरूमंत्र दिया कि हर समय खुश रहने का सतत प्रयास किया जाएं और खुशी-खुशी अपना कर्तव्य निभाते जाएं।

भारत आने वालों की मदद करेगा राना
न्यूयार्क में एक्टिव वर्कर ऑफ जयपुर फुट व राना के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने अपने संदेश में गुरु पर्व उत्सव के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व में कहीं से भी कोई व्यक्ति भारत आने के लिए मदद चाहता है तो उनकी संस्था उसको सारी मदद करेगी। यह कार्य वंदे भारत मिशन के तत्वाधान में किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ