(परिमल हर्ष)। बीकानेर के केन्द्रीय कारागार से सजा काट रहा एक और कैदी पेरोल से फरार हो गया है। जिसके खिलाफ बीछवाल थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। इससे पहले भी कुछ दिन पहले एक कैदी फरार हो चुका है।
प्रहरी धर्मपाल विश्नोई ने बताया कि केन्द्रीय कारागार कैदी डिप्टी सिंह पुत्र जिला सिंह पेरोल अवधि पूरी होने पर भी तय समय पर जेल नहीं लौटा है। जेल में सजा काट रहा पंजाब प्रदेश में संगरूर जिले के पुलिस थाना मूनक का निवासी डिप्टी सिंह पुत्र जिला सिंह इस वर्ष 28 मार्च से जेल से फरार है।
फरार कैदी के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपी कैदी के खिलाफ आईपीसी तथा बंदी अधिनियकके तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल किशन सिंह को सौंपी गई है। गौरतलब रहे कि इससे पहले भी कैदी हरियाणा प्रदेश में चरखी दादरी जिले के मन्दोला पुलिस थाना क्षेत्र का निवासी अमित खाती पुत्र श्रीगोपाल भी 30 मार्च से फरार है। आरोपी पेरोल पर गया हुआ था, तय समय पर वापस जेल नहीं लौटा है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZMAiUB
टिप्पणियाँ